शहर के मैरिज हाल मैरिज, लान विकास प्राधिकरण ने नक्शा पास कराने के लिए भेजा नोटिस
1 min readबांदा
बांदा विकास प्राधिकरण ने शहर में बिना स्वीकृत मानचित्र के संचालित मैरिज हॉल, मैरिज लॉन और वेडिंग लॉज के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। प्राधिकरण ने 21 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर नियमानुसार मानचित्र स्वीकृत कराने के निर्देश दिए हैं।
नोटिस पाने वालों में मण्डपम मैरिज हॉल, सिटी सेंटर मैरिज हॉल, मणि रेस्टोरेंट, निजामी पैलेस, सुगा वाटिका, ताज गार्डन, राजमहल पैलेस, आरके मैरिज लॉन, महिमा मैरिज लॉन, शिवांश मैरिज हॉल, संगम गार्डन मैरिज हॉल, कृष्ण कुंज, सम्राट पैलेस, मिलन घर, माडर्न मैरिज लॉन, संजय पैलेस, डीके वेडिंग लॉज, स्टेडियम के पास स्थित मैरिज हॉल, प्रतीक मैरिज हॉल, सिटी गार्डन और उर्मिला वेडिंग लॉज शामिल हैं।
बांदा विकास प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि सभी संचालक निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने भवनों के मानचित्र स्वीकृत कराएं। अन्यथा नियमानुसार सीलिंग और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से शहर के मैरिज हॉल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

