June 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उ०प्र० की साधारण सभा बैठक सम्पन्न

1 min read
Spread the love

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उ०प्र० की साधारण सभा बैठक सम्पन्न

संगठनात्मक समीक्षा , संगठनात्मक विस्तार एवं शिक्षक समस्याओं के समाधान पर हुआ मंथन

शिक्षक हितों एवं शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ करेगा निर्णायक संघर्ष

बांदा

जनपद में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति एवं साधारण सभा की बैठक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, अलीगंज, लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष प्रो. संजय मेधावी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें जनपद बांदा से मण्डल अध्यक्ष डॉ शिव प्रकाश सिंह,जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह,अनुराग आदि ने प्रतिभाग किया।

जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, सदस्यता अभियान, गुरुवंदन कार्यक्रम, कर्तव्य बोध दिवस, “हमारा विद्यालय-हमारा तीर्थ” अभियान, संत रविदास जी की 650 वी जयंती ,शिक्षक सम्मेलन सहित आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी महेंद्र कुमार जी ने बताया कि टीईटी के विषय में केंद्रीय शिक्षा मंत्री माननीय धर्मेंद्र प्रधान जी से हुई वार्ता में आश्वासन दिया गया है कि टीईटी के कारण किसी भी शिक्षक की नौकरी प्रभावित नहीं होगी, समस्या का सम्मानजनक समाधान किया जायेगा।
*प्रदेश महामंत्री जोगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी अनिवार्यता से मुक्त कराने हेतु संगठन द्वारा प्रथम चरण में जिला स्तर पर ज्ञापन दिए गए तथा द्वितीय चरण में 5 जुलाई तक सांसदों से संपर्क कर आरटीई एक्ट में आवश्यक संशोधन अथवा विशेष प्रावधान की मांग की जा रही है। टीईटी लागू होने के पहले से सेवारत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता समाप्त कराने हेतु सड़क से संसद तक निर्णायक संघर्ष किया जाएगा।
बैठक में प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा संवर्ग के शिक्षकों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान, गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति, स्थानांतरण, जनगणना करने वाले शिक्षकों को उपार्जित अवकाश सहित अन्य मांगों के समाधान हेतु कार्ययोजना बनाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *