कमलेह माता मंदिर परिसर में 51 कल्पवृक्षों का हुआ वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
1 min readअमरपाटन/मैहर
अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी संस्था लायंस क्लब अमरपाटन द्वारा कमलेह माता मंदिर, अमझर परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत 51 कल्पवृक्षों का टी-गार्ड सहित रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना था।
इस अवसर पर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा के लिए टी-गार्ड का उपयोग करने का आग्रह किया गया, ताकि पौधे सुरक्षित रहकर बड़े वृक्ष बन सकें।
क्लब अध्यक्ष लायन राजकुमारी पाण्डेय ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति पौधे लगाकर उनकी देखभाल करे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सकेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से
गुरु मां हरि प्रिया, वन विभाग के डीएफओ (जिला मैहर), जिला पंचायत सदस्य हरीशकांत त्रिपाठी, रेंजर अमरपाटन, सरपंच राजकुमार द्विवेदी (अमझर), लायन धर्मेन्द्र सेन, लायन किशन मिश्रा, लायन सुजीत मिश्रा, रमाशंकर मिश्रा, राजीव सिंह एवं राजकुमार शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

