June 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जेसीआई के कुड़वार ब्लॉक अध्यक्ष बने धर्मेंद्र कुमार तिवारी, 16 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित

1 min read
Spread the love


कुड़वार सुल्तानपुर।

जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (जेसीआई) की ओर से रविवार को स्थानीय विकास खंड मुख्यालय पर आयोजित अधिवेशन में कुड़वार ब्लॉक इकाई का गठन किया गया। संगठन ने पत्रकार धर्मेंद्र कुमार तिवारी को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत करते हुए 16 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की।

अधिवेशन में खंड विकास अधिकारी विनय कटियार एवं प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव सहित संगठन के जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ विनय कटियार ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और विकास खंड प्रशासन सभी पत्रकारों का सम्मान करता है। वहीं प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने कहा कि समाज को सही दिशा देने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि किसी भी समाचार को प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले उसकी पुष्टि अवश्य करें तथा संबंधित पक्ष का बयान भी लें।

जिला संरक्षक इंद्र नारायण तिवारी ने कुड़वार ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए धर्मेंद्र कुमार तिवारी को ब्लॉक अध्यक्ष, तेज बहादुर सिंह को संरक्षक, राकेश कुमार तिवारी को महासचिव, ओम प्रकाश शर्मा को महामंत्री, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष तथा विजय प्रकाश तिवारी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में इंद्रसेन द्विवेदी, नितिन विश्वास, उदय प्रताप सिंह, नीरज श्रीवास्तव, मनोज पांडेय, नीरज विक्रम सिंह, उमेश चंद्र तिवारी, संतोष द्विवेदी, राहुल श्रीवास्तव और प्रदीप सिंह को शामिल किया गया।

कार्यक्रम में संगठन के मंडल अध्यक्ष नीरज तिवारी, जिलाध्यक्ष रामानंद मिश्र, महामंत्री फरीद अहमद अर्शी, मीडिया प्रभारी अनिल निषाद, जिला मंत्री रामराज पांडेय, आर.के. मौर्य सहित अन्य पदाधिकारी एवं पत्रकार मौजूद रहे। नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का उपस्थित लोगों ने स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।आए हुए सभी सम्मानित सदस्यों को मनोनीत ब्लॉक अध्यक्ष ने अंगवस्त्र,डायरी कलम देकर सम्मानित किया।

रिपोर्टर मनोज कुमार पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *