June 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बैनामे के बाद नहीं मिला मकान पर कब्जा, महिला ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या

मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम अमावासूफी की एक महिला ने रजिस्टर्ड बैनामा होने के बावजूद खरीदे गए मकान पर कब्जा न मिलने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने उपजिलाधिकारी समेत संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर न्याय दिलाने और कब्जा दिलाने की मांग की है।
ग्राम अमावासूफी निवासी श्रीमती दिव्या शुक्ला, पत्नी रविंद्र शुक्ला के अनुसार उन्होंने 28 अप्रैल 2026 को गाटा संख्या 1403 स्थित मकान संख्या 222 का विधिवत पंजीकृत बैनामा कराया था। उनका कहना है कि सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद अब तक उन्हें मकान पर कब्जा नहीं मिल सका है।
पीड़िता का आरोप है कि कुछ लोग जबरन मकान पर कब्जा किए हुए हैं। जब उन्होंने अपने मकान पर कब्जा लेने का प्रयास किया तो विरोध किया गया और उन्हें धमकियां भी दी गईं। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हैं।
दिव्या शुक्ला ने प्रशासन से मांग की है कि उनके वैध स्वामित्व वाले मकान का शीघ्र कब्जा दिलाया जाए तथा कब्जे में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि उन्होंने पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत मकान खरीदा है, इसलिए उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है। मामले में प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

दिनेश कुमार

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *