June 27, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दो साल से फरार 10 हजार का इनामी बदमाश बल्लू गुर्जर गिरफ्तार,

1 min read
Spread the love

बाड़ी कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता,

बाड़ी, धौलपुर
जिला पुलिस अधीक्षक धौलपुर के निर्देशानुसार जिलेभर में चलाए जा रहे टॉप-10, वांछित एवं इनामी अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना बाड़ी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी और थाने के टॉप-10 अपराधियों में शामिल बल्लू उर्फ बलवीर गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी बल्लू उर्फ बलवीर गुर्जर चोरी, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास एवं राजकार्य में बाधा जैसे कई जघन्य अपराधों में संलिप्त रहा है। आरोपी पिछले करीब दो वर्षों से गिरफ्तारी से बचने के लिए गुजरात में फरारी काट रहा था।आरोपी की गिरफ्तारी पर जिला पुलिस अधीक्षक धौलपुर की ओर से 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर एवं अभ्यस्त अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
आरोपी की गिरफ्तारी एवं महत्वपूर्ण आसूचना संकलन में सहायक उप निरीक्षक नीरज शर्मा की विशेष भूमिका रही, जिनके प्रयासों से पुलिस को इस बड़ी कार्रवाई में सफलता मिली। बाड़ी थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि जिले में वांछित एवं इनामी अपराधियों की धरपकड़ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *