पेड़ से झूलता मिला नवविवाहिता का शव, इलाके फैली सनसनी,
1 min readपुलिस जुटी मामले की जांच में,
राजाखेड़ा, धौलपुर
राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिकरौदा गांव के पास बढ़ा की ठार पर एक नवविवाहित महिला ने पेड़ से लटककर फांसी के फंदे पर झूलकर जीवनलीला समाप्त कर ली जिससे इलाके मे सनसनी फैल गई वहीं मामले को लेकर पीहर पक्ष ने हत्या कर लटकाने के आरोप लगाये हैं और ससुरालीजन मौके से फरार हैं।जानकारी के अनुसार करीब 14 माह पूर्व पलटू पुरा थाना निबोहरा फतेहाबाद से शादी के बंधन में बंधकर राजाखेड़ा सिकरौदा गांव के पास बढ़ा की ठार पर आई रीना पुत्री जसवंत सिंह पत्नी ऋषिकेश उम्र करीब 20 वर्ष जाति निषाद ने अचानक से फांसी के फंदे पर झूलकर स्वयं को मौत के हवाले कर दिया और शव पेड़ से लटका मिला जिसके बाद आसपास लोगों ने सूचना पीहर पक्ष दी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची जहां शव को पेड़ से उतारकर शहीद राघवेंद्र सिंह परिहार स्वास्थ्य केंद्र राजाखेड़ा लाया गया। शहीद राघवेंद्र सिंह स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में सबको रखवाया गया है। जहां परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।वहीं पूरे मामले को लेकर पीहर पक्ष ने समाचार लिखने तक राजाखेड़ा थाने में कोई तहरीर नही दी है पीयर पक्ष का कहना है कि ससुराली जनों ने मारकर पेड़ से लटका दिया है पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

