June 26, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सड़क हादसे में पति-पत्नी और 10 वर्षीय बेटे की मौत, गांव में पसरा मातम

1 min read
Spread the love


गोसाईगंज अयोध्या

थाना गोसाईगंज क्षेत्र के ग्राम गौहनिया पंडितपुरा निवासी सुरेंद्र (पुत्र जियाराम) की शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी सरिता और 10 वर्षीय पुत्र सक्षम भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, सुरेंद्र का विवाह लगभग 12 वर्ष पूर्व अंबेडकर नगर जनपद के अहिरौली थाना क्षेत्र स्थित खरगपुर गांव में हुआ था। शुक्रवार सुबह वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अंबेडकर नगर जिला अस्पताल में भर्ती अपनी सास का हालचाल जानने जा रहे थे।
बताया जाता है कि दोपहर करीब 11.00 बजे घर से भोजन करने के बाद अंबेडकर नगर जा रहे थे की प्यारेपुर के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक डीसीएम वाहन से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सरिता और पुत्र सक्षम को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही गौहनिया पंडितपुरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतकों के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देने लगे।
हादसे में परिवार की 12 वर्षीय बेटी बच गई। माता-पिता और छोटे भाई की मौत की खबर सुनकर वह बदहवास हो गई और अपने दादा-दादी से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगी। बेटे, बहू और पोते को खोने के बाद पिता जियाराम का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *