सुपुर्द-ए-खाक हुए 32 ताजिए, गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बना मिल्कीपुर
1 min readकड़ी सुरक्षा में संपन्न हुआ मोहर्रम आग बरसाती धूप में सुपुर्द-ए-खाक हुए 32 ताजिए, गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बना मिल्कीपुर
मिल्कीपुर अयोध्या
इनायतनगर थाना क्षेत्र में मोहर्रम का पर्व शुक्रवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था और आपसी सौहार्द के माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। भीषण गर्मी और आग बरसाती धूप के बावजूद क्षेत्र के 32 ताजियादारों ने अलीपुर खजुरी ग्राम सभा स्थित कर्बला में पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया।कर्बला में इनायतनगर,कदन पुर,किनौली, कोटवा, उछाहपाली, कुचेरा, छत्तर पाठक का पुरवा, बरियादेई, माली का पुरवा, सेवरा, सलोनी, अलीपुर खजुरी समेत आसपास के अनेक गांवों के ताजिए पहुंचे। ताजियों के दफन के दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। पूरे आयोजन में हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली।
शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इनायतनगर थाना पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ कर्बला परिसर में तैनात रही।उप निरीक्षक अमर बहादुर सिंह,उपनिरीक्षक कमलेश कुमार, मोनू गुप्ता, अभिषेक, उत्सव श्रीवास्तव, विक्रम सिंह एवं आकांक्षा प्रजापति अपने हेड कांस्टेबल राकेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल केशव प्रसाद, अमित सक्सेना राम अवध के साथ लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। पुलिस की सतर्कता के चलते पूरे क्षेत्र में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।इनायत नगर से मो रजा ने बताया की गंगा जमुनी तहजीब के साथ हिन्दू मुस्लिम दोनों धर्मों की एकता हमेशा रही और रहेगी।
कुचेरा गांव के ताजियादार रियासत अली ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी मोहर्रम का पर्व हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे के वातावरण में मनाया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे सभी धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।
मोहर्रम के अवसर पर क्षेत्र में सौहार्द, आपसी विश्वास और सामाजिक समरसता का संदेश देखने को मिला, जिसे स्थानीय लोगों ने गंगा-जमुनी तहजीब की जीवंत मिसाल बताया।इस मौक़े पर मो रजा, मो शाहिदमो हामिद, मो जहीर खां मो आसिफ कुचेरा के मो इजाज मो आफ़ताभ, अब्दुल रहमान,सेवरा से गुलाम मोहम्मद,मो समद, इसरार, शमशेर, बब्लू सहित भारी संख्या मे लोग मौजूद रहे।

