June 26, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सरमथुरा में बाघिन का हमला, टाइगर ट्रैकिंग के दौरान बाघ मित्र घायल, उपचार के बाद किया रेफर,

1 min read
Spread the love

सरमथुरा, धौलपुर
सरमथुरा क्षेत्र के रीझौनी बनखंड में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब टाइगर ट्रैकिंग के दौरान एक बाघिन ने अचानक बाघ मित्र पर हमला कर दिया। घटना में बाघ मित्र घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया गया। राहत की बात यह रही कि घायल की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार रीझौनी बनखंड क्षेत्र के भेड़े के नाले के पास शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे बाघ मित्र राजवीर मीना और सोनू मीणा रोजाना की तरह टाइगर ट्रैकिंग कार्य में जुटे हुए थे। इसी दौरान दोनों वन क्षेत्र में लगाए गए कैमरों की जांच कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उसी समय पास में टी-117 बाघिन मौजूद थी, जिसकी अचानक नजर टीम पर पड़ी और उसने बाघ मित्र राजवीर मीना पर हमला कर दिया।
अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हमले में राजवीर मीना के हाथ और जांघ पर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद बाघिन जंगल की ओर चली गई।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय वन अधिकारी देवेंद्र सिंह चौधरी मौके पर पहुंचे और घायल बाघ मित्र को तत्काल सरमथुरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

क्या कहते हैं क्षेत्रीय वन अधिकारी।

क्षेत्रीय वन अधिकारी देवेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि घायल बाघ मित्र की स्थिति खतरे से बाहर है और कोई गंभीर चोट नहीं आई है। हालांकि एहतियात के तौर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में आगे के उपचार के लिए उन्हें धौलपुर भेजा गया है।इस घटना के बाद क्षेत्र में वन विभाग की टीम सतर्क हो गई है। वहीं स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है। विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *