वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, लिया आशीर्वाद एवं वितरित की मिठाइयां व उपहार
1 min readसुलतानपुर
दीपावली के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, लिया आशीर्वाद एवं वितरित की मिठाइयां व उपहार
दीपावली के पावन पर्व पर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपनी धर्मपत्नी एवं पुत्री के साथ वृद्धाश्रम आनन्द भवन, सुलतानपुर पहुंचकर वहां निवासरत बुजुर्गों के बीच दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं उनके परिवार ने बुजुर्गों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मिठाइयां एवं उपहार वितरित किए तथा उनके साथ फुलझड़ियां जलाकर दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस दौरान बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी एवं उत्साह देखने को मिला।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि दीपावली खुशियां बांटने और आपसी प्रेम, सौहार्द एवं अपनत्व का पर्व है। बुजुर्ग हमारे परिवार एवं समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा करना तथा उनका सम्मान एवं स्नेह प्राप्त करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

