November 9, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मां कामाख्या धाम मेला परिसर में अज्ञात कारणों से दुकान में लगी आग, दुकान जलकर राख

1 min read
Spread the love

अयोध्या।
आदर्श नगर पंचायत मां कामाख्या धाम मेला परिसर में रविवार की रात अज्ञात कारणों से एक दुकान में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान जलकर राख हो गई। इस घटना में दुकान संचालक सुनवा निवासी दिनेश पाल पुत्र रामकंठ पाल को हजारों रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है।

मेला परिसर के दुकानदारों के अनुसार दुकान में आग कैसे लगी, इसका अभी तक कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। कुछ दुकानदारों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जानबूझकर इस घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है। हालांकि, इस आशंका की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बताया जाता है कि मां कामाख्या धाम मेला परिसर में पिछले लगभग 50 वर्षों से इस तरह की आगजनी की कोई घटना सामने नहीं आई थी। ऐसे में पहली बार हुई इस घटना से मेला परिसर के दुकानदारों में चिंता का माहौल है।

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आग दुर्घटनावश लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

स्थान: मां कामाख्या धाम मेला परिसर, थाना बाबा बाजार, जनपद अयोध्या।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *