बीमा पॉलिसी की मैच्योरिटी राशि के 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले संगठित गिरोह का खुलासा
1 min readमुजफ्फरनगर

बीमा पॉलिसी की मैच्योरिटी राशि के 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले संगठित गिरोह के 03 सदस्यों को थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।
साइबर अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी अपराध श्री रविन्द्र प्रताप सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक श्री कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा बीमा पॉलिसी की मैच्योरिटी राशि हड़पने वाले संगठित गिरोह के 03 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण- वर्ष 2019 में हरिद्वार निवासी श्रीमती सुमनलता द्वारा BAJAJ ALLIANZ INSURANCE LTD में जीवन बीमा पॉलिसी ली गई थी। बाद में प्रीमियम जमा न कर पाने के कारण उन्होंने पॉलिसी बंद कर जमा धनराशि वापस लेने का अनुरोध किया। बीमा कंपनी द्वारा लगभग 60.37 लाख रुपये का मैच्योरिटी चेक जारी कर ब्लू डार्ट कूरियर के माध्यम से उनके पते पर भेजा गया। जांच में पाया गया कि उक्त चेक को धोखाधड़ीपूर्वक गायब कर दिया गया तथा मुजफ्फरनगर जनपद के बिरालसी निवासी एक महिला के बैंक खाते में नाम संशोधन कराकर जमा कर दिया गया। इसके बाद धनराशि को विभिन्न बैंक खातों में स्थानांतरित कर निकाल लिया गया। पीड़िता को धनराशि प्राप्त न होने पर बीमा कंपनी से शिकायत की गई। कंपनी द्वारा आंतरिक जांच के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर को शिकायत प्रेषित की गई, जिसकी जांच थाना साइबर क्राइम को सौंपी गई। विवेचना में संगठित धोखाधड़ी का खुलासा होने पर अभियोग पंजीकृत कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा दिनांक 21.06.2026 को इस गिरोह के 03 अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 02 बैंक पासबुक व 03 मोबाइल फोन बरामद किये गये थे।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. अनिल कुमार चौहान पुत्र विजय सिंह चौहान निवासी ग्राम रजोहां थाना रजबपुर अमरोहा हाल पता आई 18 गौर ग्रेजीसियस थाना सिविल लाईन्स मुरादाबाद।
2. सचिन पुत्र श्री त्रिलोक सिंह निवासी ग्राम माछरा भगवानपुर पोस्ट पीपली दाऊद तहसील हसनपुर थाना हसनपुर अमरोहा ।
3. जितेन्द्र कुमार उर्फ जितेश पुत्र चन्द्रपाल सिंह निवासी मौहल्ला जवाहरनगर खाद गुजर रोड थाना गजरौला अमरोहा ।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
- मु0अ0सं0 23/2026, धारा 318(4), 336(2), 338, 340(2), 3(5), 111 बीएनएस, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।
बरामदगी-
✔️ 01 चैक बुक ।
✔️ 02 एटीएम कार्ड ।
गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-
- प्रभारी निरीक्षक श्री कर्मवीर सिंह थाना साइबर क्राइम, मुजफ्फरनगर।
- आरक्षी रोबिन कसाना थाना साईबर क्राइम, मुजफ्फरनगर ।
- आरक्षी 934 मोहित कुमार थाना साईबर क्राइम , मुजफ्फरनगर ।
