June 26, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बाड़ी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई,अवैध देसी तमंचा सहित आरोपी गिरफ्तार,

1 min read
Spread the love

बाड़ी, धौलपुर
जिला पुलिस अधीक्षक धौलपुर के निर्देशानुसार अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बाड़ी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वारदात की फिराक में घूम रहे आरोपी तोयनेन्द्र उर्फ अमन शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध 12 बोर का देसी कट्टा बरामद किया है।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बरामद हथियार की खरीद-फरोख्त, आपूर्ति और उसके स्रोत के संबंध में गहन अनुसंधान किया जा रहा है।
थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी को पकड़ने में कांस्टेबल वेदांत शर्मा (नं. 491) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध हथियार रखने और घूमने वालों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। थाना प्रभारी ने आगे कहा कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।अवैध हथियारों के साथ पकड़े जाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।जनता से भी अपील है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *