June 26, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

डिस्कॉम आपके द्वार अभियान से बदली धौलपुर जिले की तस्वीर,

1 min read
Spread the love

बिजली क्षति घटी और बढ़ी राजस्व वसूली,

धौलपुर, राजस्थान
जयपुर डिस्कॉम के “डिस्कॉम आपके द्वार” अभियान, विशेष शिविरों एवं जनसुनवाई कार्यक्रमों से धौलपुर जिले में बिजली व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। जो जिला कभी अधिक बिजली चोरी, कम राजस्व वसूली और खराब प्रदर्शन के लिए जाना जाता था, वहीं अब सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहे हैं।
अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा के नेतृत्व में प्रभावी कार्रवाई के चलते जिले में विद्युत छीजत में 6.91 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। साथ ही विद्युत खपत में 4 प्रतिशत वृद्धि तथा असेसमेंट में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। डिस्कॉम द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में 8319 नए घरेलू कनेक्शन जारी किए गए, जबकि लगभग 5 हजार पुराने बकायेदारों ने करीब 10 करोड़ रुपये जमा कर अपने कनेक्शन पुनः नियमित कराए।
बिजली चोरी पर सख्ती बरतते हुए डिस्कॉम ने 1423 बिजली चोरी के मामले पकड़े तथा 2 हजार से अधिक अवैध जंपर हटाए। बड़े बकायेदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए वित्तीय वर्ष में 603 ट्रांसफॉर्मर हटाए गए, जिनमें अप्रैल-मई के दौरान 225 ट्रांसफॉर्मर शामिल हैं। इसके परिणामस्वरूप जिले में रिकॉर्ड 103.71 प्रतिशत राजस्व वसूली दर्ज की गई।
डिस्कॉम द्वारा गांवों और बिजलीघरों पर आयोजित शिविरों एवं जनसुनवाई से हजारों उपभोक्ताओं को लाभ मिला है। बिल संशोधन, मौके पर बिल जमा कराने और नए कनेक्शन देने जैसी सुविधाओं से लोगों का विश्वास बढ़ा है।

क्या कहते हैं अधीक्षण अभियंता विद्युत।

अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं के लिए विशेष शिविर एवं जनसुनवाई लगातार आयोजित की जा रही है। साथ ही बकायेदारों और बिजली चोरी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए विद्युत तंत्र को मजबूत किया जा रहा है, जिससे धौलपुर जिले में डिस्कॉम को सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *