June 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

80 साल पुराने बरगद, नीम और पीपल के पेड़ों के कटान के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, कटाई पर लगी रोक

1 min read
Spread the love

पल्हरी रोड पर लगभग 80 साल पुराने बरगद, नीम और पीपल के पेड़ों के कटान के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, कटाई पर लगी रोक
​बांदा।

शहर के पल्हरी रोड पर शनिवार को 80 वर्ष से अधिक पुराने बरगद, नीम और पीपल के पेड़ों को काटे जाने के विरोध में स्थानीय निवासियों, प्रबुद्ध जनों और छात्रों ने मोर्चा खोल दिया। सूचना मिलते ही पत्रकारों, समाजसेवियों, अधिवक्ताओं और छात्र नेताओं सहित भारी संख्या में जनसमुदाय मौके पर पहुँच गया और मानव श्रृंखला बनाकर पेड़ों के अवैध कटान को रुकवाया।
रोड से ​पर्याप्त जगह होने के बावजूद पेड़ों को बनाया जा रहा निशाना
स्थानीय निवासी शिवम निगम ने बताया कि पूर्व में भी इन पेड़ों को काटने का प्रयास किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि जब अधिकारी स्वयं कहते हैं कि उन्होंने कटान के कोई आदेश नहीं दिए, तो फिर ये बाहरी लोग बार-बार पेड़ों को काटने क्यों आ जाते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क का चौड़ीकरण पहले ही हो चुका है। लाइट के खंभों और नाली निर्माण के लिए सड़क किनारे पर्याप्त जगह उपलब्ध है, फिर भी इन ऐतिहासिक पेड़ों को नष्ट किया जा रहा है। विरोध के दौरान सुबह देखा गया कि पेड़ का एक हिस्सा पहले ही काटा जा चुका था।
​बढ़ते तापमान पर जताई गहरी चिंता
मौके पर मौजूद वरिष्ठ पूर्व छात्रनेता रितेश त्रिपाठी ने बांदा के बढ़ते तापमान पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारी आँखें मूंदे बैठे हैं। उन्होंने चेताया कि यदि इसी तरह अनियोजित तरीके से पेड़ों का कटान जारी रहा, तो बांदा का तापमान 52°C के पार चला जाएगा। वहीं, छात्र नेता अमित यादव और शमशेर यादव ने इसे अधिकारियों की मिलीभगत करार देते हुए चेतावनी दी कि यदि पेड़ों के कटान पर पूर्ण विराम नहीं लगा, तो छात्र समुदाय सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। मौके पे मौजद लोगों ने बांदा जिला अधिकारी और वन विभाग के उच्च अधिकारियों से बात की जिसके बात अस्थाई रूप से रोक लगी लेकिन सभी की मांग की लिखित रूप से रोक लगाई जाए और पेड़ो को बचाया जाए मौके में मौजूद छात्र नेता लव सिन्हा और शैलेंद्र कुमार वर्मा ने अधिकारियों से फोन के माध्यम से बात भी की विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शिवम निगम, रितेश त्रिपाठी, राहुल द्विवेदी, अभिषेक शुक्ला, अभय निगम,लव सिन्हा, शैलेंद्र कुमार वर्मा दीपक गुप्ता, अमित यादव,अरविंद श्रीवास्तव, शमशेर यादव, अविनाश निगम, अतुल साहू, राहुल त्रिपाठी, यश त्रिवेदी, ओम राजपूत और कार्तिक समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
​स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत इन पेड़ों को संरक्षित किया जाए और अवैध कटाई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *