लापता युवक का शव, नदी के किनारे पेड़ से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
1 min readबल्दीराय सुल्तानपुर

जनपद के बल्दीराय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बरासिन के पूरे भजन शुक्ल गांव से लगभग 800 मीटर दूर गोमती नदी किनारे एक पेड़ से लटका युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह बकरी चराने गई महिलाओं ने शव देखा और ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद ग्राम प्रधान ने चौकी वलीपुर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी बल्दीराय, थाना प्रभारी, महेंद्र प्रताप सिंह चौकी प्रभारी ज्ञानेश दुबे वलीपुर पुलिस टीम एवं फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। मृतक की पहचान अयूब अली (27 वर्ष) पुत्र सिद्दीक अली निवासी ग्राम माल्हा तकिया, रामनगर इमलिया, थाना कोतवाली के रूप में हुई। पहचान उसके भाई ने मौके पर पहुंचकर की।
परिजनों के अनुसार अयूब अली 19 जून से लापता था, जिसकी सूचना कोतवाली में तहरीर देकर दी गई थी।
आज परिजनों ने तहरीर में बताया है कि वह कुछ समय से परेशान चल रहा था और इसी वजह से घर से निकल गया था। आज सुबह उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिला।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच की जा रही है !!
