June 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कम्पोजिट विद्यालय जहानगढ़ में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

1 min read
Spread the love


टप्पल, अलीगढ़।

कम्पोजिट विद्यालय जहानगढ़ में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक श्री श्रीनिवास शर्मा के निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
योग कार्यक्रम में सहायक अध्यापक श्री राजकुमार शर्मा सहित विद्यालय के अन्य अध्यापकों ने बच्चों को योग के महत्व, स्वस्थ जीवन शैली और नियमित योगाभ्यास से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न योगासन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्री पवन कुमार शर्मा, भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार शर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं गांव के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का संदेश देना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *