विद्युत विभाग का बड़ा भ्रष्टाचार उजागर, ग्रामीणों ने लगाया आरोप
1 min read
कादीपुर /सुलतानपुर
मामला सुल्तानपुर जिले की तहसील कादीपुर के सूरापुर गौराटिकरी से जुड़ा हुआ है जहां पर ट्रांसफार्मर बदलने की नाम पर ग्रामीणों से ₹5000 दिनांक 17. 5. 2026 को 16 केवीए के ट्रांसफार्मर जल गया था जिसको बदलने के लिए ऑनलाइन शिकायत के साथ – साथ जेइ व लाईनमैन को भी सूचित किया गया था लेकिन लाइनमैन द्वारा ग्रामीणों की पैसे की मांग करते हुए कहा गया कि गुप्ता जी पैसा लेकर ही काम करेंगे उसके बाद ग्रामीणों ने एक-एक रुपए इकट्ठा करके ग्रामीणों ने इकट्ठा कर के गुप्ता को पैसा दे लिया, किंतु आज तक ट्रांसफार्मर न तो बदल गया और ना ही कोई कार्रवाई हुई जिसको लेकर आज पूरा गांव अंधेरे में जीवन यापन कर रहा है और भीषण गर्मी की चपेट में पूरा गांव पड़ा हुआ है जहां एक तरफ माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा जीरो टॉलरेंस नीति की धज्जियां उड़ाई जा रही है वहीं ग्रामीणों को झांसा देकर बिजली विभाग के जेई व लाईनमैन धनवाही कर रहे है आखिर जब ग्रामीणों को रिश्वत ही देना है तो अधिकारी को पैसा सरकार वेतन क्यों ले रहे हैं फिर रिश्वत पर ही अधिकारी रख दिया जाए जिससे सरकार का पैसा भी बच जाएगा और जनता के दिये हुए पैसा से अधिकारी के परिवार का गुजारा हो जाएगा और जनता भी खुश रहेगी की चलो कम से कम अधिकारी को सरकार वेतन नहीं दे रही है तो हम ही लोग दे रहे हैं आखिर जनता से यह धनउगाही किस लिए किया जा रहा हैं अधिकारी एक तरफ सरकार की जेब काट रहे हैं और दूसरी तरफ जनता की जेब काट रहे हैं यह कहां का न्याय हैं दोनों तरफ से फायदा अधिकारी उठा रहे हैं और जनता न्याय उम्मीद में बैठी हुई है

