June 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

1.43 लाख किसानों को मिला 28.73 करोड़ का लाभ

1 min read
Spread the love

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त, धौलपुर जिले के 1.43 लाख किसानों को मिला 28.73 करोड़ का लाभ
धौलपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारकेश्वर, हुगली पश्चिम बंगाल में आयोजित पीएम-किसान उत्सव दिवस वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के करोड़ों किसानों को बड़ी सौगात दी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के अंतर्गत उन्होंने किसानों के बैंक खातों में सीधा स्थानांतरित किया। इस राष्ट्रीय अभियान में धौलपुर जिले के 1,43,660 किसानों को भी 28 करोड़ 73 लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है।
जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र धौलपुर में आयोजित किया गया। यहां किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन को वर्चुअली सुना और देखा। पीएम ने इस दौरान किसानों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि देश का अन्नदाता ही राष्ट्र की रीढ़ है। हमारी सरकार किसानों की आर्थिक सशक्तता और समग्र उन्नति के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान टाउन हॉल सुमेरपुर से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का भी उद्बोधन वर्चुअल रूप में प्रसारित किया गया।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्तों के माध्यम से कुल 6 हजार रुपये की वार्षिक सहायता दी जाती है। राशि प्राप्त करने वाले किसानों ने अपनी प्रतिक्रिया में बताया कि यह योजना उनके लिए न सिर्फ आर्थिक सहायता है, बल्कि खेती के प्रति उनका मनोबल भी बढ़ाती है। मौसमी अनिश्चितताओं और लागत वृद्धि के बीच यह रकम उन्हें बीज, खाद, और सिंचाई जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *