June 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

साधु बनकर जंगल पहुंचे पुलिसकर्मी, आजीवन कारावास का फरार अपराधी दबोचा

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।

साधु बनकर जंगल पहुंचे पुलिसकर्मी, आजीवन कारावास का फरार अपराधी दबोचा
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सहयोगी पर शिकंजा, अवैध कट्टा भी बरामद,

राजाखेड़ा, धौलपुर
धौलपुर पुलिस ने एक फिल्मी अंदाज में कार्रवाई करते हुए आजीवन कारावास की सजा पाए फरार अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने साधु का भेष धारण कर जंगल में छिपे आरोपी तक पहुंच बनाई और उसे अवैध हथियार के साथ दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी प्रमोद सिंह पुत्र अंगद सिंह निवासी जरगा है, जो हत्या के प्रयास के एक चर्चित मामले में न्यायालय से आजीवन कारावास की सजा मिलने के बाद फरार चल रहा था। आरोपी पुलिस से बचने के लिए जंगल में अपने बोरिंग क्षेत्र में छिपकर रह रहा था।
पुलिस के अनुसार प्रमोद शातिर एवं सक्रिय अपराधी है और कुख्यात बदमाश रामदत्त का सहयोगी रहा है, जिसका नाम लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी गतिविधियों में भी सामने आता रहा है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का कट्टा बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2014 में राजाखेड़ा क्षेत्र में रिखव जैन पर जानलेवा हमला, फायरिंग और मारपीट की वारदात में प्रमोद सहित कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले की सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश डकैती प्रभावित क्षेत्र, धौलपुर ने 23 अप्रैल 2026 को आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद से प्रमोद फरार होकर जंगलों में छिपा हुआ था।
मुखबिर की सूचना पर थाना राजाखेड़ा प्रभारी गंभीर सिंह कसाना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विशेष रणनीति बनाई। पुलिसकर्मी साधु का भेष बनाकर जंगल में पहुंचे और आरोपी को बिना किसी संदेह के करीब जाकर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला दर्ज कर लिया है तथा उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। इससे पहले उसके अन्य सहयोगी देवेन्द्र उर्फ देवा, ध्रुव उर्फ घटोली और अजीत उर्फ जीतू को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
एंकर इंट्रो
“धौलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी… साधु का भेष बनाकर पुलिस ने जंगल में छिपे आजीवन कारावास के फरार अपराधी को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से अवैध कट्टा भी बरामद हुआ है। पुलिस की इस फिल्मी कार्रवाई की पूरे जिले में चर्चा हो रही है।”

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *