June 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रजिस्ट्री निजी संस्थाओं को सौंपने के विरोध में हड़ताल, दस्तावेज लेखक संघ ने सौंपा ज्ञापन

1 min read
Spread the love


मिल्कीपुर अयोध्या

दस्तावेजों के पंजीकरण कार्य को निजी संस्थाओं को सौंपने के प्रस्ताव के विरोध में सोमवार को मिल्कीपुर के दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प विक्रेताओं, कंप्यूटर ऑपरेटरों और मुंशियों ने कार्य बहिष्कार कर उप निबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। हड़ताल के चलते पूरे दिन रजिस्ट्री समेत अन्य पंजीकरण संबंधी कार्य प्रभावित रहे और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष शिव प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने निबंधन कार्यालय के समक्ष नारेबाजी करते हुए सरकार के प्रस्ताव का विरोध किया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया।
शिव प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि पंजीकरण एवं निबंधन विभाग द्वारा जारी निर्देश के तहत निजी संस्थाओं को पंजीकरण प्रक्रिया से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। उनका कहना है कि इससे प्रदेश भर में दस्तावेज लेखन कार्य से जुड़े लाखों लोगों के रोजगार पर संकट खड़ा हो सकता है।
दस्तावेज लेखक तीर्थराज सिंह ने कहा कि नई व्यवस्था से पंजीकरण प्रक्रिया सरल होने के बजाय अधिक जटिल हो सकती है। वहीं राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने भ्रष्टाचार बढ़ने की आशंका जताते हुए सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को जिला व प्रदेश स्तर पर और तेज किया जाएगा। धरने में सुरेश मिश्रा, अवधेश शर्मा, इंद्र प्रताप यादव, प्रवेश यादव, राजेश सिंह, रामसागर यादव, दिनेश मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।

दिनेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *