September 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सर्पदंश से उजड़े परिवार को चार लाख की मदद, भाजपा विधायक ने सौंपा चेक

1 min read
Spread the love

हैरिंग्टनगंज अयोध्या

ग्राम पंचायत पारा ताजपुर में सर्पदंश से 40 वर्षीय सेलून संचालक मुकेश शर्मा पुत्र स्व. हरिलाल शर्मा की मौत के बाद सोमवार को मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर संवेदना जताई। विधायक ने मृतक के आश्रितों को चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया। इस दौरान मिल्कीपुर एसडीएम पवन कुमार शर्मा और खंड विकास अधिकारी रूप नारायण भारती भी मौजूद रहे।
बीते मंगलवार और बुधवार की दरम्यान रात करीब 1:30 बजे जहरीले सांप के डसने से मुकेश शर्मा की हालत बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल अयोध्या ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मुकेश परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से पत्नी और चार बच्चों के सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा बेटी गौरी (15), पुत्र अंश (14), बेटी अदिति (10) और सबसे छोटा पुत्र अक्षत (6) वर्ष का हैं। बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से परिवार में मातम पसरा है। विधायक चंद्रभानु पासवान ने परिजनों को विश्वाश दिलाते  हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं। जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहयोग दिलाने का प्रयास किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी परिवार को नियमानुसार सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र मणि त्रिपाठी उर्फ (शल्ले) , अभिषेक भद्र सिंह, रिंकू सिंह, राहुल सिंह समेत क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *