वॉइस फोर चेंज के तत्वावधान में निराश्रित एवं जरूरतमंद पशुओं के लिए एक विशेष भंडारे का आयोजन
1 min readVoice4Change द्वारा निराश्रित एवं जरूरतमंद पशुओं के लिए विशेष भंडारे का आयोजन
पशुओं के प्रति करुणा, सह-अस्तित्व एवं सेवा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कल सांयकाल प्रज्ञा गुप्ता द्वारा संचालित वॉइस फोर चेंज के तत्वावधान में निराश्रित एवं जरूरतमंद पशुओं के लिए एक विशेष भंडारे का आयोजन किया गया।
रामनगरी अयोध्या
इस दौरान गायों, कुत्तों, बंदरों तथा अन्य जरूरतमंद पशुओं को भोजन उपलब्ध कराया गया।
इस अवसर पर प्रज्ञा गुप्ता ने कहा कि मनुष्य को किसी न किसी रूप में भोजन उपलब्ध हो ही जाता है, किंतु बड़ी संख्या में ऐसे पशु हैं जो प्रतिदिन भूख, प्यास और उपेक्षा का सामना करते हैं।
इसी सोच के साथ इस भंडारे का आयोजन किया गया, ताकि समाज का ध्यान उन मूक प्राणियों की ओर भी आकर्षित हो सके जो स्वयं अपनी पीड़ा व्यक्त नहीं कर सकते।
भंडारे में पशुओं के लिए कद्दू, खीरा, टमाटर, तरबूज, खरबूजा, केला, भुट्टा, साग, चना, टोस्ट एवं ब्रेड जैसी खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई।
आयोजन में विशेष रूप से यह प्रयास किया गया कि भोजन यथासंभव क्रूरता-मुक्त (Cruelty-Free) हो, ताकि एक जीव की भूख मिटाने के लिए किसी दूसरे जीव को पीड़ा न सहनी पड़े।
आयोजन का उद्देश्य केवल पशुओं का पेट भरना ही नहीं, बल्कि सभी जीवों के प्रति करुणा, अहिंसा और संवेदनशीलता का संदेश देना भी था।
साथ ही साथ प्रज्ञा गुप्ता ने कहा कि “अयोध्या तभी सच्चे अर्थों में अयोध्या बनेगी, जब यहां कोई भी जीव भूखा न रहे। प्रत्येक जीव को पेट भर भोजन, पीने के लिए स्वच्छ जल और रहने के लिए सुरक्षित आश्रय उपलब्ध हो।
दया, करुणा और सह-अस्तित्व ही भगवान श्रीराम की नगरी की वास्तविक पहचान होनी चाहिए।
वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजलक्ष्मी त्रिपाठी,डॉ• अनामिका त्रिपाठी,डा• आलोक त्रिपाठी,बबीता गुप्ता,अमृता त्रिवेदी,सोनू त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता कर इस पहल का उत्साहवर्धन किया।
उपस्थित सदस्यों में दीपशिखा मौर्य,यशवंत गौतम,हरीश तिवारी,रौनक मौर्य,रश्मि गुप्ता,अर्शिता,पूजा रावत,राजेश सोनी,उमेश, आकांक्षा,नीलू लखमन,युवराज,मोहित खत्री,अलहाब हुसैन,पूजा सचान सहित बड़ी संख्या में पशु प्रेमी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
Voice4Change ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विशेष रूप से विनय उत्तरानी,प्रिया हेमनानी,मनोज कुमार,राजीव मदान,विभा श्रीवास्तव,राहुल मल्होत्रा,सुमित दुबे एवं सर्वेश जी सहित अनेक दानदाताओं के सहयोग से यह आयोजन संभव हो सका।
कार्यक्रम के माध्यम से समाज से यह अपील भी की गई कि पशुओं के प्रति संवेदनशीलता केवल विशेष अवसरों तक सीमित न रहे, बल्कि प्रतिदिन अपने आसपास के मूक प्राणियों के लिए भोजन, पानी और देखभाल की व्यवस्था करने का प्रयास किया जाए।
Voice 4 Change ने भविष्य में भी पशु कल्याण, जन-जागरूकता एवं करुणा आधारित सामाजिक अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया प्रज्ञा गुप्ता संस्थापक,Voice 4 Change

