May 25, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

हीटवेव में जनगणना कार्य रोकने की मांग, जिलाध्यक्ष सुधा सिंह राजपूत ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

1 min read
Spread the love

बांदा
भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रहे हीटवेव के प्रकोप को देखते हुए उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बांदा की जिलाध्यक्ष सुधा सिंह राजपूत ने जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा मुद्दा उठाया है। उन्होंने जिलाधिकारी बांदा से मुलाकात कर जनगणना कार्य को मौसम सामान्य होने तक स्थगित अथवा अवधि बढ़ाए जाने की मांग की।

सुधा सिंह राजपूत ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा लगातार चेतावनी जारी की जा रही है कि अत्यधिक गर्मी के दौरान लोग घरों से बाहर निकलने से बचें, ऐसे में जनगणना कर्मियों को गांव-गांव और घर-घर जाकर कार्य करना पड़ रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। तेज धूप और लू के कारण कर्मचारियों के बीमार होने की आशंका लगातार बनी हुई है।

उन्होंने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में मांग की कि जनहित और कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जनगणना कार्य की समयावधि बढ़ाई जाए, ताकि कर्मियों को राहत मिल सके और कार्य भी सुरक्षित वातावरण में पूरा हो सके।

जिलाध्यक्ष सुधा सिंह राजपूत ने कहा कि महिला शिक्षक संघ हमेशा शिक्षकों और कर्मचारियों के हितों की आवाज उठाता रहेगा। इस दौरान संघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *