May 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

उपभोक्ताओं ने कमला गैस एजेंसी पर किया धरना व हंगामा

1 min read
Spread the love


सुल्तानपुर

कुड़वार स्थित कमला इंडेन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने मनमानी और कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा और धरना प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस वितरण में अनियमितता की जा रही है तथा समय से सिलेंडर नहीं दिए जा रहे हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सूचना मिलते ही कुड़वार थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित कराया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराते हुए उनकी समस्याएं सुनीं।
उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस एवं संबंधित विभाग पूरे प्रकरण की जांच कर उचित कार्यवाही भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *