May 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

तहसीलदार मुकेश मीणा का खानपुर – मत्सूरा में औचक निरीक्षण, जनगणना कार्य में लापरवाही पर दी चेतावनी

1 min read
Spread the love

बाड़ी, धौलपुर
उपखंड अधिकारी बाड़ी के निर्देश पर तहसीलदार मुकेश कुमार मीणा ने शुक्रवार को खानपुर एवं मत्सूरा क्षेत्र में चल रहे जनगणना कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुपरवाइजर एवं प्रगणक मौके पर उपस्थित मिले तथा जनगणना कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया।तहसीलदार मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुछ प्रगणकों द्वारा पोर्टल पर डाटा अपडेट नहीं किए जाने की स्थिति सामने आई। इस पर संबंधित कर्मचारियों को तत्काल डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए गए तथा कार्य में तेजी लाने को कहा गया।उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।तहसीलदार बाड़ी ने बताया कि जनगणना कार्य की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए समय-समय पर औचक निरीक्षण किए जाएंगे, ताकि कार्य निर्धा पय पर पूर्ण हो सके।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *