May 17, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विद्यार्थियों के लिए पशु संवेदनशीलता “करुणा एवं पर्यावरण जागरूकता विषय पर एक विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित

1 min read
Spread the love

एच सी जे अकादमी शिक्षण संस्थान कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए पशु संवेदनशीलता “करुणा एवं पर्यावरण जागरूकता विषय पर एक विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया गया।

यह पहल जनपद में अपनी तरह की एक महत्वपूर्ण शुरुआत मानी जा रही है।

अयोध्या

जिसका उद्देश्य बच्चों में पशुओं और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना है, ताकि आने वाली पीढ़ी केवल आधुनिक अयोध्या ही नहीं बल्कि एक दयालु और सच्ची “अयोध्या” का निर्माण कर सके।

यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य दिलीप कुमार गुप्ता की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

इस सत्र का संचालन animal rights activist प्रज्ञा गुप्ता के साथ यशवंत गौतम, दीपशिखा मौर्या, साक्षी तिवारी, सरिता मौर्य द्वारा किया गया।

सत्र में बच्चों से street animals, पक्षियों और अन्य जीवों के प्रति दया एवं घायल पशुओं की सहायता, गर्मियों में पानी रखने, प्लास्टिक से होने वाले नुकसान तथा kindness और compassion जैसे विषयों पर संवाद किया गया।

जहां पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, अपने अनुभव साझा किए और यह समझने का प्रयास किया कि पशु भी दर्द, डर और प्रेम महसूस करते हैं।

मंचा सीन वक्ताओं ने कहा कि जिस अयोध्या को भगवान राम की नगरी कहा जाता है, जहां करुणा और अहिंसा केवल शब्द नहीं बल्कि जीवन का हिस्सा होने चाहिए।

यदि बचपन से बच्चों में जीवों के प्रति दया और जिम्मेदारी की भावना विकसित की जाए, तो भविष्य में एक अधिक संवेदनशील और मानवीय समाज का निर्माण संभव है।

विद्यालय प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बच्चों को एक अच्छा और संवेदनशील इंसान बनाना भी उसका उद्देश्य होना चाहिए।
ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *