May 17, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ट्रैक्टर एजेंसी एजेंट की मौत, अज्ञात डीसीएम ने मारी टक्कर,

1 min read
Spread the love

जनपद के इनायतनगर थाना क्षेत्र में आज रविवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

मिल्कीपुर अयोध्या
Oplus_131072

जानकारी के मुताबिक मृतक युवक पलिया लोहानी निवासी ट्रैक्टर एजेंसी के एजेंट बिजेंद्र सिंह उम्र लगभग 50वर्ष की अज्ञात डीसीएम की टक्कर से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि खड़भड़िया क्षेत्र में तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिंग्टनगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।
ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *