ग्राम रथ बने योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी के सशक्त माध्यम
1 min read
धौलपुर
प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारीे आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में ग्राम रथ अभियान के तहत शनिवार को विधानसभा धौलपुर के ग्राम बहादुरपुर, बीछिया, बरैलपुरा, सूरजपुरा, विधानसभा बाड़ी के ग्राम गूजरपुरा, लालोनी, कुरैंधा, बदरैठा, विधानसभा बसेड़ी के ग्राम दांदीपुरा, मिर्जापुर, नूरपुर, जोरगढ़ी तथा विधानसभा राजाखेड़ा के ग्राम बीच का पुरा, आम का पुरा, जारहा, धारापुरा में ग्राम रथों से प्रचार-प्रसार कर जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान ऑडियो वीडियो व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से योजनाओं का संदेश दिया गया। अभियान में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मोबाईल वैन की एलईडी स्क्रीन पर किसानों को कृषि की नवीन तकनीकों और उन्नत पद्धतियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही चार वैनों से एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संदेश प्रसारित कर जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। लोक कलाकारों द्वारा गांवों में संध्या चौपाल में शाम के समय गीतों और नाटकों के जरिए योजनाओं को रोचक ढंग से समझाया जा रहा हैं। रथों पर ग्रामीणों के सुझाव लेने के लिए सुझाव पेटिका रखी गई है।
रथ आज यहां करेंगे प्रचार
रविवार को विधानसभा धौलपुर के ग्राम भिलगंवा, सरेखी का पुरा, पुरानी छावनी, मोरोली का पुरा, विधानसभा बाड़ी के ग्राम बैनपुरा खालसा, पुरा मदारी, रानपुर, कुहावनी, विधानसभा बसेड़ी के ग्राम कांकरैट, सुनकई, सुरारी खुर्द, सुरारी कलां तथा विधानसभा राजाखेड़ा के ग्राम दिघी, रन्छोरपुरा, गढ़ी जौनाबाद, नदौरा में ग्राम रथों से प्रचार-प्रसार कर जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
ब्यूरो विजय शर्मा

