ग्रामीण महिलाओं के नाम पर फाइनेंस से वाहन उठाने वाले गिरोह का ₹5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार,
1 min readबाड़ी पुलिस को बड़ी सफलता,
ग्रामीण महिलाओं के नाम पर फाइनेंस से वाहन उठाने वाले गिरोह का ₹5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार,
बाड़ी, धौलपुर
जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान धौलपुर के निर्देशानुसार जिलेभर में चलाए जा रहे इनामी, टॉप-टेन एवं जघन्य अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत बाड़ी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ग्रामीण महिलाओं के नाम पर फर्जी तरीके से दोपहिया वाहन फाइनेंस कराने वाले गिरोह के तीन वर्षों से फरार चल रहे ₹5 हजार के इनामी आरोपी पंकज बंसल को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा के अनुसार आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर संगठित रूप से धोखाधड़ी करता था। गिरोह ग्रामीण महिलाओं की आईडी और दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उनके नाम से दोपहिया वाहन फाइनेंस पर उठाता था, जबकि उन वाहनों का इस्तेमाल स्वयं आरोपी और उसके साथी करते थे।मामले में इससे पहले गिरोह में शामिल ₹5 हजार के इनामी आरोपी दीपक सोनी को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पंकज बंसल पिछले तीन वर्षों से गिरफ्तारी से बचने के लिए उत्तर प्रदेश में फरारी काट रहा था। बाड़ी पुलिस ने उसे आगरा क्षेत्र स्थित रोहता नहर के पास से दबोचने में सफलता प्राप्त की।आरोपी की गिरफ्तारी में नीरज शर्मा एवं राजेन्द्र की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी
है। जांच के दौरान इस संगठित फर्जीवाड़े में शामिल अन्य आरोपियों के नामों का भी खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।
बाड़ी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में इनामी एवं टॉप-टेन अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

