July 30, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकराई,तीन घायल

1 min read
Spread the love

अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई,तीन घायल

बारुन।

इनायतनगर थाना क्षेत्र के बारुन चौराहे के पास बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1:15 बजे एक सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए। ये युवक अयोध्या में अपनी मौसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे, तभी उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई।

जानकारी के अनुसार तेज धूप के कारण बाइक चला रहे युवक को अचानक चक्कर आ गया, जिससे वह संतुलन खो बैठा और बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। यह दुर्घटना पशु अस्पताल बारुन के निकट हुई।

घायलों की पहचान ग्राम गंगा सराय, थाना इनायतनगर निवासी अनुभव दुबे (20) पुत्र सुरेश दुबे, करन तिवारी (18) पुत्र रामजी तिवारी और लवलेश (20) पुत्र राम बहादुर के रूप में हुई है। अनुभव को काफी गंभीर चोटें आई हैं, जबकि करन और लवलेश को भी चोटें लगी हैं। दुर्घटना के बाद साथ में चल रहे अन्य लोगों ने निजी वाहन से तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

घायल अनुभव की मौसी आस्तीकान निवासी थीं, जिनका कल हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था उनका अंतिम संस्कार नयाघाट अयोध्या में होना था और उनकी शव यात्रा आस्तीकन से अयोध्या जा रही थी तभी रास्ते में बारुन बाजार में यह दुर्घटना हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *