भाजपा जिला कार्यसमिति प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारी बैठक सम्पन्न
1 min read
अयोध्या

भाजपा जिला कार्यसमिति प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारी बैठक सम्पन्न
कार्यकर्ताओं को दी गईं जिम्मेदारियां, आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार
आगामी 25 मई एवं 26 मई को भारतीय जनता पार्टी अयोध्या जिले के प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारी बैठक आज नरेन्द्रदेव कृषि विश्वविद्यालय पर सम्पन्न हुई। यह बैठक आगामी ‘जिला कार्यसमिति प्रशिक्षण कार्यक्रम’ की पूर्व तैयारियों और रूपरेखा को लेकर आयोजित की गई थी। बैठक में मुख्यातिथि के रूप में पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश तिवारी जी मौजूद रहे अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ने की।।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुचारू और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न समितियों (जैसे- भोजन व्यवस्था, आवास, मंच सज्जा, पंजीकरण और प्रचार-प्रसार समिति) का गठन किया गया और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 मई से 26 मई तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेता और वक्ता विभिन्न सत्रों को संबोधित करेंगे।।
बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री राघवेंद्र पांडेय,अशोक कसौधन,शिवम सिंह,जिला उपाध्यक्ष अखण्ड सिंह डिम्पल,शिवगोविंद पाण्डेय,लालचंद चौरसिया,मंजू निषाद,चंद्रबली सिंह,ई0 रवि तिवारी, महेंद्र मिश्रा देवेंद्र सिंह बबलू पासी,गोकरन द्विवेदी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
प्रेषक
सुशील मिश्रा
मीडिया प्रभारी भाजपा अयोध्या
