May 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मिल्कीपुर बार एसोसिएशन संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित मिश्र का हुआ भव्य स्वागत सम्मान

1 min read
Spread the love

अयोध्या।
विश्व ब्राह्मण परिषद के हैरिंग्टनगंज स्थित उपराष्ट्रीय कार्यालय पर अधिवक्ता संघ मिल्कीपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित कुमार मिश्र के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व ब्राह्मण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रविनंदन त्रिपाठी ने की। समारोह में ब्राह्मण समाज के अनेक प्रबुद्धजन एवं गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथि अमित कुमार मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से ब्राह्मण समाज के आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर लोगों की हरसंभव सहायता करना उनके जीवन का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
प्रदेश अध्यक्ष रविनंदन त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ता संघ मिल्कीपुर के अध्यक्ष पद पर अमित कुमार मिश्र का निर्वाचित होना पूरे ब्राह्मण समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री मिश्र के नेतृत्व में समाजहित एवं न्याय व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष शिवनारायण तिवारी, अधिवक्ता वृजनारायण तिवारी, सुनील कुमार उपाध्याय, सुनील कुमार दुबे, सर्वेश कुमार पाण्डेय, रमेश कुमार पाण्डेय, राकेश कुमार मिश्र, वेदप्रकाश तिवारी, रामधीरज पाठक, अनूप मिश्रा, अमरनारायण दूबे, रिंकू पाण्डेय सहित ब्राह्मण समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *