May 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 93 वीसीआर भरीं, 350 अवैध जंपर केबल जब्त,

1 min read
Spread the love

धौलपुर, राजस्थान


बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सोमवार व मंगलवार को धौलपुर क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा व्यापक सतर्कता जांच अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई SE विवेक शर्मा के निर्देशन में की गई।
अभियान के दौरान राजाखेडा, सैपऊ बाडी, धौलपुर शहर, सरमथुरा क्षेत्र में टीम ने विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान विद्युत चोरी के मामलों में मौके पर ही कुल 93 वीसीआर भरी गईं। इनमें 32 मामलों में एयर कंडीशनर (एसी) पर बिजली चोरी पकड़ी गई, जबकि 2 वाटर पार्क पर भी अवैध रूप से विद्युत उपयोग करने पर कार्रवाई की गई विद्युत चोरों पर करीबन 30 लाख रुपए की जुर्माना राशि लगाई गई
विभागीय टीम ने कार्रवाई के दौरान करीब 250 अवैध जंपर केबल जब्त किए। अधिकारियों ने बताया कि अवैध कनेक्शन और बिजली चोरी के कारण ईमानदार उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार पड़ता है तथा विद्युत व्यवस्था प्रभावित होती है। अभियान के जरिए ऐसे उपभोक्ताओं को राहत देने का प्रयास किया गया है।
SE विवेक शर्मा ने बताया कि भविष्य में भी बिजली चोरी के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बिजली चोरी से बचें तथा वैध विद्युत कनेक्शन प्राप्त करने के लिए सहायक अभियंता कार्यालय में आवेदन कर नियमित कनेक्शन लें।
कार्रवाई टीम में सहायक अभियंता प्रवेंद्र सिंह, नवनीत कटारा, आर डी मीना, पुष्पेंद्र चौधरी के साथ 50 बिजली कर्मी मौजूद रहे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *