राजस्व मंत्रालयिक महासंघ द्वारा आरजीएचएस योजना अभियान
1 min readधौलपुर राजस्थान।

जयपुर राजस्थान
राजस्व मंत्रालयिक महासंघ द्वारा आरजीएचएस योजना के कथित बदलावों एवं गैर सरकारी अस्पतालों मे कर्मचारियों को इलाज नहीं मिलने, पदौन्नति को 6 माह से अधिक समय होने के पर भी पदौन्नत 200 तहसीलदारों का पदस्थापन नहीं किये जाने एवं अन्य विभागीय मांगों को लेकर प्रदेश व्यापी आन्दोलन का ऐलान कर दिया है।
महासंध के सभाध्यक्ष शम्भूसिंह राठौड़ ने बताया कि वर्तमान सरकार कर्मचारियों के हित लाभ को बन्द करना चाहती है तथा कर्मचारियों की वाजिब मांगों के प्रति उदासीन रवैया अपना रही है जिससे राज्य के 7 लाख कर्मचारियों में सरकार के प्रति आक्रोष उत्पन्न हो रहा है।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर यादव ने बताया कि सरकार के प्रति कर्मचारियों मे व्याप्त असंतोष को देखत हए राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ द्वारा आन्दोलन किया जायेगा। उन्होने सभी कर्मचारी संगठनों से आव्हान किया है कि आरजीएचएस योजना के निजीकरण एवं कर्मचारियों के अवकाश एन्केशमेन्ट एवं सेवा निवृति पर समय पर समस्त परिलाभ नहीं मिलने से कर्मचारियों की परेशानी को देखते हुए सभी कर्मचारी संगठनों को आन्दोलन शुरू कर आन्दोलन में शामिल होना चाहिए।
महासंघ के महामंत्री सुरेश तोबड़िया ने बताया कि 13 मई को राज्य के मुख्य सचिव एवं चिकित्सा सचिव को आन्दोलन का नोटिस दिया जायेगा तथा 18 मई को समस्त जिला कलक्टर एव उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन प्रस्तुत कर निवेदन किया जायेगा इसके पश्चात् आन्दोलन के आगामी चरण की घोषणा कर दी जायेगी।
ब्यूरो विजय शर्मा
