3 साल से फरार 5 हजार का इनामी बदमाश अचार उर्फ बंटी गिरफ्तार,
1 min readबाड़ी कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलताः
3 साल से फरार 5 हजार का इनामी बदमाश अचार उर्फ बंटी गिरफ्तार,
बाड़ी, धौलपुर
धौलपुर जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बाड़ी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी एवं मफरूर स्थाई वारंटी बंटी उर्फ अचार सिंह मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से राजस्थान और मध्यप्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में छिपकर फरारी काट रहा था।
विकास सांगवान के निर्देशन एवं पुलिस मुख्यालय जयपुर के आदेशानुसार जिलेभर में हार्डकोर अपराधियों, इनामी बदमाशों, टॉप-टेन अपराधियों, हत्या, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बाड़ी कोतवाली पुलिस ने यह महत्वपूर्ण कार्रवाई की।
थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि के अनुसार आरोपी बंटी उर्फ अचार सिंह पुत्र हरफूल मीणा निवासी खानपुर मीना थाना बाड़ी सदर के खिलाफ थाना बाड़ी में दर्ज मुकदमा संख्या 216/2011 में न्यायालय श्रीमान सिविल न्यायाधीश एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-01 बाड़ी द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था। आरोपी लंबे समय से पुलिस गिरफ्त से दूर था और लगातार अपने ठिकाने बदलकर बचने का प्रयास कर रहा था। थाना प्रभारी ने आगे बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक धौलपुर द्वारा उस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इसके बाद बाड़ी थाना प्रभारी देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर लगातार निगरानी रखी।पुलिस टीम को विश्वसनीय सूचना मिली कि आरोपी गजपुरा मोड़ क्षेत्र में आने वाला है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गजपुरा मोड़ बाड़ी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी बाड़ी।
थाना प्रभारी देवेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस सफल कार्रवाई में सूबैसिंह, राजेन्द्र, सतीश कुमार एवं कमलसिंह की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही हे।
ब्यूरो विजय शर्मा

