May 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अवैध हथियार, चंबल रेत, जुआ और अवैध पत्थर परिवहन मामलों में कार्रवाई, 8 गिरफ्तार,

1 min read
Spread the love

बाड़ी सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई:

अवैध हथियार, चंबल रेत, जुआ और अवैध पत्थर परिवहन मामलों में कार्रवाई, 8 गिरफ्तार,

बाड़ी, धौलपुर
पुलिस मुख्यालय जयपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज के निर्देश पर चलाए जा रहे 3 दिवसीय विशेष अभियान के तहत थाना बाड़ी सदर पुलिस ने अवैध हथियार, चंबल रेत परिवहन, जुआ और अवैध पत्थर परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धौलपुर विकास सांगवान (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, एवं वृत्ताधिकारी महेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी मौहरसिंह मीना के नेतृत्व में की गई। सदर थाना प्रभारी मोहर सिंह मीणा ने बताया कि
पुलिस ने खानपुर नहर के पास कार्रवाई करते हुए बोबी पुत्र रामस्वरूप गुर्जर निवासी चंदीलपुरा थाना बसईडांग को एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना बाड़ी सदर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने धर्मसिंह उर्फ धर्मा पुत्र रामस्वरूप गुर्जर निवासी चंदीलपुरा को अवैध चंबल रेत बजरी से भरे बिना नंबर स्वराज ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित गिरफ्तार किया। आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ा। ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, फॉरेस्ट एक्ट एवं बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी सदर मीणा ने आगे बताया कि इसके अलावा
विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने जुआ खेलते हुए 5 लोगों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में रंजीत पुत्र हरीचंद्र, गुड्डू पुत्र मनसुखा, जीतेंद्र पुत्र पतिराम, बचन सिंह पुत्र पतिराम और अकल सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी नैनइया की ढाणी बटेश्वर खुर्द शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 2550 रुपये नकद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए।
वहीं एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने ट्रक नंबर RJ 11 GA 6706 में अवैध ब्लॉक पत्थर (भूटा) परिवहन करते हुए नीरज पुत्र माताप्रसाद कुशवाह निवासी जमालपुरा गुम्मट बाड़ी को गिरफ्तार किया। ट्रक में 5 पत्थर ब्लॉक भरे मिले, जिनके संबंध में आरोपी कोई रॉयल्टी या वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने ट्रक जब्त कर एमएमआरडी एक्ट एवं बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया।
कार्रवाई में थानाधिकारी मौहरसिंह मीना, रामनरेश सउनि, कम्पोटरसिंह सउनि, हल्केराम हैडकांस्टेबल, अमरसिंह, लोकेन्द्रसिंह, बीरीसिंह, सुमनप्रकाश, राहुल, हेमसिंह, सुभाष एवं देवेन्द्र सिंह की विशेष भूमिका रही। विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *