तेज रफ्तार वाहन ने दो सगे भाइयों को मारी भीषण टक्कर
1 min readतेज रफ्तार वाहन ने दो सगे भाइयों की ली जान,परिवार में मचा कोहराम।
सुल्तानपुर
अखण्डनगर थाना क्षेत्र के अलाउद्दीनपुर गांव के पास रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों युवक जौनपुर के खुटहन से डीजे बजाकर लौटे मजदूर वाहन से सामान उतार रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में प्रदीप कुमार और अनिल कुमार पुत्र अतिबल निवासी सरैया मुबारक गंभीर रूप से घायल हो गए।एम्बुलेंस से सीएचसी अखण्डनगर पहुंचाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है !!

