नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने पर सपा सांसद के आवास का घेराव करेगी ‘मातृशक्ति
1 min readअयोध्या
नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने पर सपा सांसद के आवास का घेराव करेगी ‘मातृशक्ति’
केंद्र सरकार द्वारा पारित ऐतिहासिक ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ (महिला आरक्षण बिल) के विरोध में समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद के द्वारा अपनाए गए रुख के खिलाफ महिलाओं में भारी आक्रोश है भारी संख्या में महिलाएं सांसद आवास का घेराव करेंगीं।।
मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया कि लोकसभा की सभी विधानसभाओं की तरफ से मातृशक्तियों द्वारा घेराव किया जाएगा 10 मई को मिल्कीपुर 13 मई दरियाबाद,14 मई बीकापुर,15 मई को रुदौली की मातृशक्तियों के द्वारा सांसद आवास का घेराव किया जाएगा।।
सांसद आवास पर स्थल का निरीक्षण जिला महामंत्री राघवेंद्र पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष एवं नारी शक्ति वन्दन अभियान के जिला संयोजक अखण्ड सिंह डिम्पल राम मोहन भारती भाजपा नेता नीरज श्रीवास्तव अमर बहादुर सिंह जी ने किया।

