प्रीपेड स्मार्ट मीटर पर भारी विरोध के बाद सरकार का यू टर्न, अब प्री-पेड व्यवस्था खत्म
1 min readप्रीपेड स्मार्ट मीटर पर भारी विरोध के बाद सरकार का यू टर्न, अब प्री-पेड व्यवस्था खत्म
उत्तर प्रदेश सरकार ने स्मार्ट मीटर से जुड़ी तकनीकी परेशानियों को देखते हुए उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने घोषणा की कि अब सभी स्मार्ट मीटर पोस्ट-पेड की तरह काम करेंगे और प्री-पेड व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। उपभोक्ताओं को हर महीने का बिल एसएमएस या व्हाट्सऐप से मिलेगा और निर्धारित समय सीमा में भुगतान करना होगा। विभाग को निर्देश दिया गया है कि महीने के भीतर बिजली नहीं काटी जाएगी। पिछला बकाया दस किश्तों में भरने की सुविधा भी दी जाएगी। पुराने मीटर बदलने का कार्य स्थगित कर दिया गया है और शिकायतों का समाधान प्राथमिकता पर होगा।

