May 9, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

25 हजार के पुरस्कार घोषित 02 नफर वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

शिवगढ सुलतानपुर

थाना शिवगढ पुलिस टीम द्वारा 25- 25 हजार के पुरस्कार घोषित 02 नफर वाछिंत अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद सुलतानपुर के दिशा निर्देश व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी लम्भुआ महोदय के मार्ग दर्शन में अपराध पर नियंत्रण व अपराधियों की धरपकड़ व गिरफ्तारी के क्रम में थाना शिवगढ पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 -60/26 धारा-3(5)/127(2)/352/351(3)/109/324(4)/103(1) बीएनएस मे 25 – 25 हजार पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्तगण 1-सूरज सिंह पुत्र रामसरन उम्र करीब 21 वर्ष 2.धनंजय पुत्र रामजस उम्र करीब 21 वर्ष निवासीगण भिटौरा थाना शिवगढ जनपद सुलतानपुर को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय सुलतानपुर भेजा गया ।

संक्षिप्त विवरण- दिनांक 28.04.26 को ग्राम भिटौरा के जसवन्त सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह निवासी ग्राम भिटौरा थाना शिवगढ़ सुलतानपुर को शिवगढ़ बाजार से घर जाते समय शाम करीब 19.00 बजे भिटौरा गांव के ही उपरोक्त अभियुक्तगण द्वारा द्वारा रास्ते मे रोक कर लाठी –डण्डो व कुल्हाडी से मार-पीट कर लहु लुहान कर छोड़ देना जिससे ईलाज के दौरान जसवन्त सिंह की मृत्यु हो गयी जसवन्त सिंह के भाई बलवन्त सिंह के तहरीर के अधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
1-सूरज सिंह पुत्र रामसरन उम्र करीब 21 वर्ष 2.धनंजय पुत्र रामजस उम्र करीब 21 वर्ष निवासीगण भिटौरा थाना शिवगढ जनपद सुलतानपुर

गिरफ्तारी करने वाली टीम :-

  1. प्र0नि0 चन्द्रभान वर्मा
  2. हे0का0कमल सिंह पटेल
  3. हे0का0 राजेन्द्र प्रताप सिंह
    4.रिक्रूट आरक्षी विकाश
    5.रिक्रूट आरक्षी अंकित शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *