May 9, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

योजनाओं का धरातल पर हो प्रभावी क्रियान्वयन :-संभागीय आयुक्त

1 min read
Spread the love

योजनाओं का धरातल पर हो प्रभावी क्रियान्वयन-संभागीय आयुक्त
संभागीय आयुक्त ने जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
धौलपुर

जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक संभागीय आयुक्त श्रीमती नलिनी कठौतिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में संभागीय आयुक्त ने कहा कि शत-प्रतिशत लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाएं और बजट घोषणाएं केवल फाइलों तक सीमित न रहें, बल्कि धरातल पर इनका प्रभाव दिखे। बैठक के दौरान संभागीय आयुक्त ने वर्ष 2024-25 और 2025-26 की बजट घोषणाओं के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में संचालित फ्लैगशिप योजनाओं तथा विकास कार्यों की विभागवार प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के साथ निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी के मौसम को देखते ही आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए, समर कंटीजेंसी के तहत स्वीकृत कार्याे को समय पर पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के हैण्डपम्पों का सर्वे कर खराब पड़े हैण्डपम्पों की मरम्मत किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में टैंकर से पानी की आपूर्ति की जाती है वहां पर टैंकर की जीपीएस से मॉनिटरिंग किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सार्वजनिक हैण्डपम्प किसी व्यक्ति विशेष के घर के पास ना लगाते हुए सार्वजनिक स्थान पर ही लगाया जाएं। उन्होंने जेवीवीएनएल के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि पीएम सूर्य घर योजना के आवेदनों को शीघ्र पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही झूलते हुए तारों का दुरुस्त करवाना सुनिश्चित करें। बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने लू ताप घात की संभावना को देखते हुए सीएचसी, पीएचसी व जिला अस्पताल में आवश्यक व्यवस्थाएं रखने के निर्देश दिए साथ ही सभी अस्पतालो में छाया पानी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने स्व गणना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक लोगों को स्व गणना के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। इसके लिए विभागीय अधिकारी आमजन को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए त्वरित रूप से सेवाएं प्रदान करें।
बैठक में जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने जिले में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की समय पर प्राप्ति सुनिश्चित करें। फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और पारदर्शिता सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। आमजन को योजनाओं का लाभ सरल, त्वरित और प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने संभागीय आयुक्त को आश्वस्त किया कि दिए गए निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, डीएफओ वी चेतन कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ए एन सोमनाथ, सहायक निदेशक लोक सेवाएं बंशीधर योगी, उपखंड अधिकारी कर्मवीर सिंह सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *