May 9, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भीषण गर्मी में आमजन को राहत प्रदान करने हेतु कलेक्ट्रेट गेट के सामने शीतल निशुल्क पेयजल

1 min read
Spread the love

जिलाधिकारी बांदा के निर्देश अनुसार भीषण गर्मी में आमजन मानस को राहत प्रदान करने हेतु कलेक्ट्रेट गेट के सामने शीतल निशुल्क पेयजल की निरंतर व्यवस्था संचालित की जा रही है

बांदा

जिलाधिकारी बांदा के निर्देशन में भीषण गर्मी से आमजन को राहत प्रदान करने हेतु कलेक्ट्रेट गेट के सामने निशुल्क शीतल पेयजल एवं छबील (शरबत) की व्यवस्था निरंतर संचालित की जा रही है।
इसका उद्देश्य लोगों को गर्मी एवं लू के प्रभाव से बचाना है।
इस सराहनीय पहल में शहर के गणमान्य नागरिकों एवं प्रतिष्ठित व्यवसायियों द्वारा बढ़-चढ़कर सहभागिता की जा रही है। साथ ही, बड़ी संख्या में लोग इस पुनीत कार्य में सहयोग देने के लिए आगे आ रहे हैं और उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।
प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जा रही है, जिससे आमजन को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल सुलभ हो सके। संभावना है कि यह जनहितकारी व्यवस्था पूरे ग्रीष्मकाल तक निरंतर संचालित की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक लोगों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *