भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
1 min readभगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष पांडेय के यहां चल रही संगीतमयी श्रीमद भागवत कथा
सुल्तानपुर।
कुड़वार ब्लॉक के कामापुर सोहगौली गांव में फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष पांडेय के घर पर चल रही संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर अयोध्या धाम से पधारे श्री जानकीदास जी महाराज के श्रीमुख से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म एवं लीलाओं की कथा सुनकर उपस्थित जन समूह मंत्रमुग्ध हो गया। कथा में नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री डॉ. शैलेंद्र त्रिपाठी,भाजपा नेता व मेडीसेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. डीएस मिश्रा, समाजसेविका व भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा, डीजीसी क्रिमिनल रामअचल मिश्र, शासकीय अधिवक्ता सीएल द्विवेदी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश तिवारी, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गिरिजा प्रसाद शुक्ल, महेंद्र प्रसाद शर्मा, अरविंद पांडेय, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष विद्याभूषण पांडेय, अशोक पाठक, वरिष्ठ अधिवक्ता अतुल शुक्ल, रतनदीप हीरो एजेंसी के मालिक व जिले के सुप्रसिद्ध व्यवसायी दीपक जैन, कामतागंज हीरो एजेंसी के मालिक अभिषेक त्रिपाठी, सभासद निराला नगर शशि तिवारी, अंबे माता मंदिर निराला नगर के मुख्य पुजारी पं. माता तिवारी, हनुमान मंदिर करौंदिया के पुजारी, डॉ. पुष्कर तिवारी, जन संदेश के ब्यूरो चीफ/पत्रकार नारायण राय, महेश शर्मा, राजेश यादव, जीवन साथी मैरिज लॉन के मालिक जगत दुबे, कुंवर मृत्युंजय नारायण सिंह एडवोकेट, शरद विक्रम चतुर्वेदी एडवोकेट, ओम नारायण शुक्ल एडवोकेट, अमित ओझा एडवोकेट, अनुपम द्विवेदी एडवोकेट, राजदीप पांडेय, श्रेयांश पांडेय एडवोकेट, राजपूताना शौर्य फाउंडेशन के सक्रिय पदाधिकारी बसंत सिंह, प्रधान भदहरा अमर बहादुर यादव, युवा नेता अभय मिश्र, विष्णुदत्त पांडेय, मुन्नालाल पांडेय, अजीत तिवारी समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए। कथा के आयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष पांडेय, सवितोष पांडेय, परितोष पांडेय, आशुतोष पांडेय ने कथा में आए हुए लोगों का स्वागत किया।

