May 27, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

72 वर्षीय बुजुर्ग पत्रकार पर हमला, परिजनों से मारपीट का आरोप मुकदमा दर्ज

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या।
जनपद के खंडासा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर अमावा सूफी गांव में दबंगों की दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर में घुसकर 72 वर्षीय बुजुर्ग पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया, वहीं बीच-बचाव करने आए परिजनों के साथ भी मारपीट और अभद्रता की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित पुष्कर शुक्ल पुत्र गिरिजा प्रसाद शुक्ल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि घटना 9 अप्रैल 2026 की दोपहर करीब 3 बजे की है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी से पूर्व में चल रहा विवाद समाप्त हो चुका था, लेकिन न जाने कौन सी रंजिश को लेकर विपक्षी अवधेश शुक्ल, उमेश शुक्ल पुत्र हरिशंकर, शिवकांत पुत्र उमेश शुक्ल, अमन शुक्ल पुत्र योगेंद्र तथा दो अज्ञात व्यक्ति अचानक उनके घर में घुस आए।
आरोप है कि हमलावरों ने घर के बाहर बैठे 72 वर्षीय बुजुर्ग गिरिजा प्रसाद शुक्ल पर हमला कर दिया। अवधेश शुक्ल ने उनका गला दबाया, जबकि उमेश शुक्ल ने आंख के नीचे मुक्का मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
शोर सुनकर जब पुष्कर की बहन अनामिका बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और बाल पकड़कर घसीटा। पीड़ित के अनुसार, हमलावर घर में रखे गेहूं चावल जमीन में बिखेर दिया और बर्तन तोड़ दिया और जाते समय पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं खंडासा थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3), 333 एवं 324(4) के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर अब्दुल वहीद खान को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *