April 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर , अयोध्या।
इनायतनगर , कुमारगंज व खंडासा पुलिस ने शनिवार को मिशन शक्ति के तहत अपने-अपने थाना क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम चलाया। महिला पुलिस कर्मियों ने विद्यालय की छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पेंशन योजना के फायदे, आवेदन करने आदि के विषय में विस्तार से समझाया। कार्यक्रम में थाना इनायतनगर में तैनात उपनिरीक्षक आकांक्षा प्रजापति , उप निरीक्षक सोनाली गुप्ता व थाना खंडासा में तैनात महिला कांस्टेबल दिव्यांशी सचान, आकांक्षा दुबे, रीना यादव, पूजा सिंह, पूजा दीक्षित मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *