पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध 12 बोर तमंचा व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार,
1 min readधौलपुर राजस्थान।
बाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध 12 बोर कट्टा व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार,
बाड़ी
जिला पुलिस द्वारा अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बाड़ी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस मुख्यालय जयपुर एवं भरतपुर रेंज के निर्देशानुसार हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 9 अप्रैल को थानाधिकारी देवेन्द्र कुमार के निर्देशन में एएसआई श्याम सुन्दर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर कार्रवाई की गई।
टीम को मुखबिर एवं तकनीकी सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार लेकर तिलुआ का अड्डा मार्ग से बाड़ी की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को घेरकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12 बोर का अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम बादल पुत्र रामकुमार (21 वर्ष), निवासी मलकपाड़ा, बाड़ी बताया। आरोपी के पास हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की धारा 03/25 में मामला दर्ज किया है (मुकदमा संख्या 117/2026)।
पुलिस आरोपी से हथियार के स्रोत और अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के बारे में गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कार्रवाई में शामिल टीम:
थानाधिकारी देवेन्द्र कुमार, एएसआई श्याम सुन्दर, कांस्टेबल सतीश, कमल सिंह एवं चालक रामौतार की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।


विजय कुमार शर्मा ब्यूरो
