April 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करते हुए पेंडिंग प्रकरणों का करें शीघ्र निस्तारण :-सांसद

1 min read
Spread the love

प्रत्येक पात्र को कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करते हुए पेंडिंग प्रकरणों का करें शीघ्र निस्तारण-सांसद
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक का हुआ आयोजन
धौलपुर

करौली-धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के समग्र विकास के लिए सक्रिय रहकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना सुनिश्चित करें।
सांसद भजनलाल जाटव ने रेलवे के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सैपऊ रोड पुलिस लाइन के पास से सैपऊ, भरतपुर, जयपुर के लिए आवागमन के साधनों का अधिक संचालन होने के कारण रेलवे क्रॉसिंग फाटक बार-बार बन्द होने के कारण यातायात साधन अवरूद्ध होगा। इसलिए यहां पर ओवर ब्रिज होना आवश्यक है। अधिक किया जाता है। धौलपुर-बाड़ी रेलवे मार्ग पर किसानों की गई भूमि अधिग्रहण के मुआवजे से वंचित राशि की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए बाड़ी-सरमथुरा के किसानों की भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही पूर्ण करते हुए शीघ्र ही मुआवजा राशि किसानों के बैंक खातों में डलवाना सुनिश्चित करें। किसी भी किसान को भूमि अधिग्रहण के मुआवजे लेने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। किसानों की समस्या का समाधान हरसंभव करना हमारा पदीय कर्तव्य है। बिजौली, कुहावनी, सिंगोरई के लोगों के लिए आने-जाने पर नैरोगेज लाइन पर रेलवे क्रॉसिंग बना हुआ था। लेकिन ब्रॉडगेज परिवर्तन के अर्थकार्य के तहत रेलवे क्रॉसिंग बन्द कर दिए गए है। उन स्थानों पर अंडरपास बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नेशनल हाईवे पर गड्डों की मरम्मत करने, नालों की सफाई करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा पर इमरजेंसी लेन में कार्मिकों की नियुक्ति की जाये जिससे एम्बुलेंस आदि को परेशानी का सामना नहीं करना पडे़। टोल प्लाजा पर नियुक्त कार्मिकों का ड्रेस कोड लागू किया जाएं। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजाओं पर लगाए गए कार्मिकों का पुलिस विभाग द्वारा वेरिफिकेशन किया जाना सुनिश्चित करें। हाईवे पर आवारा पशुओं के रोकथाम के लिए नियमित पेट्रोलिंग किया जाना सुनिश्चित करें। पेट्रोलिंग नहीं करने वाले कार्मिकों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। आगरा-ग्वालियर नेशनल हाईवे पर मचकुन्ड चौराहे पर ओवरब्रिज का कार्य शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए। हुसैनपुरा गांव अब ग्राम पंचायत मुख्यालय बन चुका है। लेकिन सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर सरकार को भिजवाना सुनिश्चित करें। सुन्नीपुर ग्राम के पास बेरिकेटिंग किया जाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बैठक में कहा कि जल जीवन मिशन के तहत अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कार्य समय सीमा मे पूर्ण हो व गांव व ढाणियों मे रह रहे आमजन को निश्चित समय सीमा मे पेयजल उपलब्ध हो और यह भी सुनिश्चित करें कि पेयजल लाईन बिछाते समय गांव व शहरों मे सड़क क्षतिग्रस्त होने पर उसकी शीघ्र ही मरम्मत करवायें जिससे आमजन को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जल जीवन मिशन के तहत अधिक से अधिक कनेक्शन जारी करने, पीएम आवास योजना में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक गर्मी पड़ने पर लोगों को अधिक पानी की आवश्यकता होती है। इसलिए अधिक से अधिक हैण्डपम्पों की मरम्मत कार्य करवाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने मनरेगा कार्याें की मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त खम्भों की मरम्मत करने, ढीले तारों को कसवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पूर्ण संवेदनशीलता के साथ आमजन की समस्याओं का निस्तारण करने व प्रत्येक पात्र को कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करते हुए पेंडिंग प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में मौसमी बीमारियां फैलने की संभावना रहती है। इसलिए मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए योजना बनाकर कार्य करें तथा पर्याप्त मात्रा में पीएचसी एवं सीएचसी पर दवाईया उपलब्ध रहें। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सिलिकोसिस से पीड़ित व्यक्तियों की शीघ्र जांच कराकर पात्र व्यक्तियों को लाभ दिया जाना सुनिश्चित करें। अनुसूचित जाति, जनजाति के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के लिए स्वीकृत आवेदनों के छात्रवृति दिया जाना सुनिश्चित करें। अनुजा निगम द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति के व्यक्तियों के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले ऋणों के लिए मांगे गए आवेदनों के साक्षात्कार स्वीकृत आवेदन वाले व्यक्तियों को तत्काल ऋण राशि उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, समग्र शिक्षा अभियान सहित कृषि, वॉटरशेड, शिक्षा, आईसीडीएस, डिस्कॉम, महिला अधिकारिता, स्वायत्त शासन विभाग, उद्योग एवं वाणिज्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी सहित अन्य विभागों के विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने दिए गए निर्देशों की पालना करवाने हेतु आस्वश्त किया साथ ही आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में बाड़ी विधायक जसवंत सिंह गुर्जर, बसेड़ी विधायक संजय जाटव ने जिले की प्रमुख समस्याओं व अन्य मुख्य बिन्दुओं से सांसद को अवगत कराया।
बैठक के दौरान पर्यटन विभाग द्वारा पंच गौरव के तहत तीर्थराज मचकुन्ड सरोवर पर जारी कैलेण्डर का विमोचन किया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ए एन सोमनाथ, उपवन संरक्षक वी चेतन कुमार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बबली राम जाट सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *