April 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

स्कूल चलो अभियान के तहत नंदवारा के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, नामांकन बढ़ाने की अपील

1 min read
Spread the love


बांदा।

जनपद में आज भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश जनपद बांदा के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नंदवारा, क्षेत्र महुआ में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में विद्यालय के बुलबुल और कब के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और गांव की गलियों में घूमकर शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश फैलाया।
रैली के दौरान बच्चों ने नारों के माध्यम से ग्रामवासियों से अपील की कि 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए तथा जो बच्चे किसी कारणवश स्कूल छोड़ चुके हैं, उन्हें पुनः विद्यालय से जोड़ा जाए। बच्चों ने “हर घर से बच्चे स्कूल जाएं” का संदेश देते हुए अभिभावकों को प्रेरित किया कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा को प्राथमिकता दें।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुधा सिंह राजपूत, सहायक अध्यापक मोहम्मद वसीम, अनंतराम लोधी, रामनारायण तथा रसोइया रानी, रामलली और सरोज सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना और ड्रॉपआउट दर को कम करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *